फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में सरयू नदी में नहाते समय किशोर नदी में डूबा, तलाश जारी

जहांगीरगंज के बेलहर घाट पर रविवार को दोस्तों के साथ नहाने के दौरान किशोर सागर गौतम सरयू नदी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। धंसूरपुर निवासी महादेव गौतम का पुत्र सागर (15) अपने दो दोस्तों शंकरपुर अकेलवाबीर निवासी ऋषभ यादव और इटहुआ सुंदपुर निवासी संजीत के साथ रविवार सुबह बिड़हरघाट पर नहाने गए था। तीनों नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:30 बजे सागर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह नदी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए। दोपहर को पुलिस ने एसडीआरएफ टीम बुलाकर नदी में सर्च अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें