दिनभर धूप के बाद शाम को बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश अंबेडकरनगर। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद मंगलवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।