प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर 2026 को श्रवण धाम में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा श्रवण धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की और दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर सूचना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के दौरान श्रवण धाम का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश को प्रमुखता दी गई