फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में जलालपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वीरेंद्र बहादुर

अंबेडकरनगर में बार एसोसिएशन जलालपुर के चुनाव 2026-27 में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर सिंह और मंत्री पद पर जगदीश चंद्र यादव ने त्रिकोणीय मुकाबले में जीत दर्ज की। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी राम आसरे चौरसिया और मोहम्मद इदरीश ने परिणाम घोषित किए। कुल 133 मतदाताओं में 132 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर सिंह को 73 मत मिले, जबकि शिवधारी यादव को 52 और शैलेंद्र नाथ द्विवेदी को सात मत मिले। वीरेंद्र बहादुर सिंह ने शिवधारी यादव को 21 मतों से हराया। वह इससे पहले भी चार बार अध्यक्ष रह चुके हैं। मंत्री पद पर जगदीश चंद्र यादव को 66 मत मिले। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को 18 मतों से हराया। मुलायम सिंह यादव को 48 और शिवपूजन को 17 मत मिले। जगदीश चंद्र यादव दूसरी बार मंत्री निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर राम आसरे और पंकज मिश्रा, संयुक्त मंत्री पद पर चंद्र विजय राव, कोषाध्यक्ष पद पर यशोदानंद मिश्र तथा ऑडिटर पद पर आशाराम यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई। चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें