फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में 23 केंद्रों पर 9816 परीक्षार्थी देंगे पीईटी परीक्षा, तैयारियां पूरी

अंबेडकरनगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों ने शिक्षकों के साथ बैठक की और सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया। बीएन इंटर कॉलेज और बीएनकेबी पीजी कॉलेज में कक्षों की सफाई, सीटों पर रोल नंबर चस्पा करने जैसे कार्य कर्मचारियों ने पूरे किए । जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने भी केंद्रों पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र कें बाहर किसी प्रकार का इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें