फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानवमी पर अलोपशंकरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

शारदीय नवरात्र की महानवमी पर आदिशक्ति श्री अलोपशंकरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां के डोले का दर्शन किया। मंदिर प्रांगण में हवन पूजन का भी सिलसिला चलता रहा। भोर से ही शुरू हुआ दर्शन पूजन पूरे दिन च लता रहा। मंदिर पर भक्तों की लंबी लाइन देखी गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती रही। मंदिर में देवी की कोई मूर्ति या प्रतिमा न होकर यहां एक डोला (झूला) है जिसके दर्शन भक्त करते हैं। मान्यता है कि सती का शरीर यहां पर गिरा था जो अलोप (गायब) हो गया था। इसी के चलते अलोपशंकरी मंदिर के नाम से यह शक्तिपीठ के रूप में विख्यात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें