इलाहाबाद में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवक खाना खाने एक होटल में गया था। वहां खाने को लेकर कुछ लोगों के साथ उसकी बहस हो गई। इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई। उसके सर की हड्डियां टूट गईं और वो कोमा में चला गया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।