अलीगढ़ में बुधवार को दीवानी कचहरी में 12 लाख रुपये की लागत से बने पांच सीटर सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल का लोकार्पण हुआ। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इसका उद्घाटन किया। नगर निगम अलीगढ़ ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाईजेशन के सहयोग से इसे बनवाया है। इस सुविधा का 30 वर्ष तक रखरखाव भी किया जाएगा। यह शौचालय दीवानी कचहरी में प्रतिदिन आने वाले नागरिकों को राहत देगा। इसमें महिला और पुरुष सीटों के साथ मूत्रालय और अन्य सुविधाएं भी हैं।