उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन रविवार को अलीगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच की गई। सुरक्षा जांच के दौरान अभ्यर्थियों के बेल्ट और कुंडल उतरवाए गए। वहीं, डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, एचबी इंटर कॉलेज और श्री टीकाराम इंटर कॉलेज समेत विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।