फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत से लौट रहे युवक को घेरकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

आगरा के फतेहपुर सीकरी में खेत से घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर दो भाइयों ने लात-घूंसों से पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में उसकी आंख में भी हल्की चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला रोजाताल निवासी मोहम्मद सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह सीकरी के बाहर स्थित अपने खेत पर गया था। वहां पहले से मौजूद साबिर और अब्बास पुत्रगण सदरू उसे देखकर गाली-गलौज करने लगे। वह चुपचाप खेत से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में चौराहे के पास दोनों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए और आंख में चोट आई। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भाग निकला। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि दोबारा खेत की तरफ आया तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें