फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति को जान से मारने की धमकी

आगरा के फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर शंकरपुर घाट चौकी के पास शुक्रवार रात बाइक सवार महिला से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेजा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार रात पति के साथ मोटरसाइकिल से फिरोजाबाद की तरफ से अपने घर लौट रही थी। फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर शंकरपुर घाट चौकी के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की सूचना शंकरपुर घाट पुलिस चौकी पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में आकाश और शिवा निवासी दतौजी खुर्द, थाना लाइनपार, जिला फिरोजाबाद हैं। पुलिस ने थाना फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें