फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झोलाछाप के इलाज से महिला की माैत, परिजन में मचा कोहराम

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:40 PM IST

आगरा के बरहन कस्बे के एक झोलाछाप के इलाज से रविवार को महिला की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से झोलाछाप दुकान बंदकर भाग निकला। कस्बे के मोहल्ला ताल निवासी शालिनी (37) पत्नी राज किशोर की शादी करीब 16 वर्ष पहले हुई थी। पति राजकिशोर ने बताया कि रविवार दोपहर शालिनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बरहन के आंवलखेड़ा रोड स्थित एक झोलाछाप की दुकान में इलाज के लिए ले गया था। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही महिला बेहोश हो गई। हालत बिगड़ने पर आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद भी हो गया। थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें