आगरा। मामूली-सी रकम के लिए एक दोस्त दगाबाज बन गया। रुपये के लालच में दोस्ती को तार-तार करते हुए युवक पर हमला कर 60 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने भी शिकायत अनसुनी कर दी तो पीड़ित के पिता ने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर आरोपी युवक खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाग मुजफ्फर खां निवासी नौनकरन ने बताया कि उनका बेटा धर्मवीर बोदला निवासी शिवा के यहां गिलट की पायल बनाने का काम करता है। 27 जून की रात करीब आठ बजे वह 60 हजार रुपये वेतन लेकर अपने दोस्त पतंग वाली गली निवासी महेश के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था।