एमएलसी प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल पर टिप्पणी के विरोध में वैश्य समाज ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का विरोध किया। व्यापारी नेता रमन गोयल, एडीए पूर्व सदस्य मदन गर्ग, अग्रवाल युवा संगठन अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के कोषाध्यक्ष विनय मित्तल ने शिक्षा मंत्री से बयान पर 72 घंटे में माफी मांगने को कहा है।