आगरा। ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में पुलिस की विवेचना में गंभीर खामियां सामने आई हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शारिब अली ने मामले में अग्रिम विवेचना और प्रभावी पर्यवेक्षण के आदेश दिए हैं। जेल में बंद आरोपी रवि यादव ने आरोपपत्र पर सवाल उठाते हुए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।