फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: परीक्षा केंद्र के बाहर घात लगाए रही पुलिस, नहीं पहुंचा आरोपी

आगरा। न्यू आगरा थाना पुलिस दयालबाग फायरिंग प्रकरण के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए परीक्षा केंद्र पर घात लगाए खड़ी रही। आरोपी परीक्षा देने नहीं आया। सरेराह रंगबाजी का यह आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। शुक्रवार रात दयालबाग सौ फुटा रोड पर युवकों के दो गुटों में विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की गई थी। सदर के मधुनगर निवासी निखिल चौधरी की तहरीर पर दयालबाग निवासी सिद्धार्थ राना, तरुन चौधरी और पांच अज्ञात पर जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी सिद्धार्थ राना दयालबाग में एक कॉलेज से एमबीए कर रहा है। सोमवार को उसकी परीक्षा थी। जानकारी पर पुलिस टीम सुबह से डट रही लेकिन सिद्धार्थ परीक्षा देने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें