आगरा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मंगलवार को विजयदशमी पर्व मनाया। कार्यकर्ताओं ने किले के सामने श्री हनुमामन मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन पूजा कर अस्त्र-शस्त्र पूजा की। देश और सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। विभाग सह संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत है। शस्त्र पूजा सनातन संस्कृति और शक्ति की पहचान है। जो समाज और संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिलाती है। इस दौरान बंटी ठाकुर, राजीव शर्मा, सुशील कुमार, योगी ठाकुर, रिंकू चौधरी, अनुज पाठक, पवन धाकड़, मिथुन कुमार, कार्तिक, योगेश कुमार, निमेष, शिवम दुबे व अन्य शामिल रहे। |