फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गर्मी और उमस से बढ़ी मरीजों की संख्या, एसएन की ओपीडी में उमड़ी भीड़

Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 05:49 PM IST

गर्मी और उमस के कारण त्वचा और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एसएन मेडिकल की ओपीडी में शनिवार को करीब 2405 मरीज पहुंचे, जिनमें 911 नए और 1494 पुराने मरीज शामिल रहे। पर्चा काउंटरों पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़े के काटने से लोगों में एलर्जी की समस्या देखने को मिल रही है। दूर-दराज से आने वाले तीमारदारों को असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टरों को समय पर बैठने और ओपीडी में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें