फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: योग साधना के साथ शुरू हुई जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 05:31 PM IST

जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को डॉली पब्लिक स्कूल बल्केश्वर में हुआ। उद्घाटन सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने किया। आयोजन में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और योग की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संचालन रूपेश अग्रवाल ने किया। निर्णायक मंडल में मुकेश राय, आनंद बाबू, सनी प्रताप वर्मा, उमा सिंह और विशाल सिंह ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 19 जुलाई को होगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान वीरेंद्र कुमार मित्तल, वीपी. सिंह, देवेंद्र सिंह गोयल, प्रमोद पचौरी, छत्रपाल, हरीश जैन, गणेश राम नागर और चारु पटेल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें