गोंडा में समाजसेवी विनोद साहनी की हत्या के विरोध में निषाद समाज ने भदरौली से पिनाहट थाने तक मार्च निकाला। सपा नेत्री अंशुरानी निषाद, शैलेंद्र निषाद, सत्यप्रकाश निषाद, महेंद्र निषाद,अनिल निषाद,रामवीर निषाद, रामहरि निषाद आदि ने आक्रोशित होकर हत्यारोपियों के एनकाउंटर व घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की। परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व एक करोड़ का मुआवजा दिलाए जाने की मांग का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पिनाहट पुलिस को सौंपा।