आगरा के शाहदरा निवासी कपिल देव घर में ही कपिल फार्मा के नाम से मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे उन्हें झपकी आ गई। कुछ देर बाद आंख खुली तो काउंटर पर रखा मोबाइल फोन गायब था। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। फुटेज में एक व्यक्ति ने काउंटर से मोबाइल उठाया और बेटे के साथ वहां से निकल गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।