आगरा के जगनेर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के द्वारा शुक्रवार को सुबह 8 बजे से नन्हे मुन्ने बच्चों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। इसमें विद्यालय के कक्षा एलकेजी से कक्षा दो तक के लगभग 125 बच्चे अपने कंधों पर बड़ी सजावट की हुई कांवड़ लेकर निकले तो रास्ते में उन्हें हर कोई देखता रह गया।