फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:नौकरी का झांसा देकर चार लाख ठगे, दी धमकी

आगरा। नौकरी दिलाने और ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट कराने का झांसा देकर मध्य प्रदेश के भिंड (सरोज नगर) निवासी कुलदीप राय से चार लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने डीसीपी सिटी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि सिकंदरा क्षेत्र स्थित एमवी नवल सर्विस कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया था। जब वह कंपनी के ऑफिस गए तो एडमिट कार्ड दिया गया। लिखे पते पर पहुंचा तो मोहित यादव से मुलाकात हुई। 30 हजार रुपये लेकर मई 2025 में जयपुर दो महीने ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया। बाद में प्लेसमेंट के नाम पर कई किस्तों में रुपये लिए गए मगर नौकरी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में 1 अप्रैल 2026 को पदम प्राइड पुलिस चौकी में तहरीर दी लेकिन कुछ हुआ नहीं। अब डीसीपी सिटी को दिए प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें