आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर ले गए। ओम फैक्टरी के सामने नगला वाला रोड स्थित शिव एन्क्लेव निवासी चंचल ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि 28 अगस्त को वह परिवार के साथ ससुराल गई थीं। 29 अगस्त की सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर सामान बिखरा मिला। अलमारी में रखे सोने के जेवरात, मंगलसूत्र और चांदी की दो जोड़ी पायल गायब थीं। उन्होंने 112 पर सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस से चोरों को जल्द पकड़कर जेवर बरामद कराने की मांग की है। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।