फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसआईआर के अधूरे फॉर्म भरकर दे रहे लोग, अपलोड करने में हो रही परेशानी

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 01:51 PM IST

बिचपुरी। कस्बा मिढ़ाकुर के लोग एसआईआर का अधूरा फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर रहे हैं। इससे बीएलओ फॉर्म अपलोड करने में परेशानी हो रही है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मिढ़ाकुर प्रथम कंपोजिट में बीएलओ फॉर्म भरने का कार्य कर रहे हैं। बीएलओ अनीता कुमारी ने बताया कि गांव के लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। करीब 200 लोगों ने फॉर्म भरकर नहीं दिए हैं। शुक्रवार से कस्बे में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के बच्चे गांव में जाकर लोगों को फॉर्म भरने के लिए जागरूक कर रहे हैं। शनिवार को भी बच्चों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके बाद कुछ लोगों ने अपने फॉर्म जमा किए हैं। बीएलओ अनीता कुमारी के मुताबिक, 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें