आगरा। इंदौर से अमृत सर जा रहे 150 तीर्थ यात्रियों के जत्थे का आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर गुरूद्वारा शाहगंज शाहिब की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार सुबह 8:45 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जब इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस पहुंची तो बोले सो निहाल शास्त्री अकाल, वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु की फतेह.. के जयकारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा।