अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा और देहात क्षेत्र में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों के साथ नहर एवं नदी किनारे विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। कस्बे के मोहल्ला कोटला मंदिर पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित गणपति प्रतिमा की 11 दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिदिन भव्य झांकियां सजाई गईं। शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर निकले। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों के साथ उत्साह मनाया। कार्यक्रम में विवेक गोयल, पारस मित्तल, मनु गोयल, गौरव गोयल, मयंक गर्ग, वंश गोयल, काना गर्ग, अंश गोयल, अमन गोयल, सुमित सिंघल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।