आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव जखौदा निवासी सोहन सिंह रायभा स्थित डीपीएस स्कूल की गाड़ी चलाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह स्कूल से वैन लेकर घर लौट रहे थे। पुल के पास कुछ लोग कार्य कर रहे थे, जहां वह रुक गए। आरोप है कि इसी दौरान महुअर गांव निवासी संजय पुत्र सुशील समेत तीन अन्य लोग वहां पहुंचे और सोहन सिंह के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते की। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया मारपीट की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।