फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर किसान की माैत

अरुन पाराशर Updated Mon, 21 Jul 2025 07:51 PM IST

आगरा के रुनकता के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा रोड पर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वहां से पैदल अपने खेत की ओर जा रहे 55 वर्षीय दिलीप सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और उसके नीचे दब गए। घटना होते ही आसपास मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया। लोगों की मदद से दिलीप सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रैक्टर चालक कलुआ भी घायल हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें