आगरा में उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत की ओर से शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही भक्तों को पानी पिलाकर कर सेवा की गई। महापंचायत के प्रदेश सरपंच नदीम नूर ने कहा धर्म कोई भी हो, सभी धर्म त्याग, बलिदान, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देते हैं। हमने भी मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देने और आपसी भाईचारे की डोर को मजबूत करने के लिए पिछले पांच सालो से ये सेवा और स्वागत कर रहे हैं। अमजद कुरैशी, नदीम ठेकेदार, परवेज खान, इमरान हाशमी, यासिन सिद्दकी, आदिल काजी, फरमान कुरैशी आदि माैजूद रहे।