फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शराब के नशे में राहगीर को पीटा

शराब के नशे में गाली-गलौज के विरोध पर राहगीर को जमीन पर पटक कर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कचौराघाट के भूप सिंह ने चित्राहाट थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक मंगलवार रात 9 बजे कचौराघाट तिराहे से वह अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव का विशेश्वर दयाल ने शराब के नशे में गाली-गलौज की। गाली देने से मना करने पर उसने पीछे से पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया। डंडे से हमला कर दिया। चीख पुकार पर आस-पास के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें