फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुल्हाड़ा की पहाड़ियों पर ड्रोन से अवैध खनन की पड़ताल

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:30 PM IST

आगरा के खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के राजस्थान सीमावर्ती गांव कुल्हाड़ा स्थित अरावली की पहाड़ियों पर रविवार को खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से ड्रोन से निगरानी कर अवैध खनन की जांच की। टीम ने पहाड़ी क्षेत्र का हवाई सर्वे कर संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण किया। सीमावर्ती गांव कुल्हाड़ा की अरावली पहाड़ियों के राजस्थान क्षेत्र में क्रेशर मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर पत्थर खनन किया जा रहा है। लगातार हो रही खुदाई से कई पहाड़ियां अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गई हैं। कई स्थानों पर सैकड़ों फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की सीमा में भी चोरी छिपे खनन किए जाने की शिकायतें आती रहती हैं। खनन अधिकारी मिथलेश पांडे ने बताया कि सख्ती, नियमित कार्रवाई और ड्रोन निगरानी से अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया गया है। विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें