फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उधार बीड़ी न देने के विवाद में चलाई गोली, युवक घायल

फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव सैदपुर में बुधवार रात दुकान से उधार बीड़ी का बंडल मांगने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से एक युवक के घायल होने का आरोप है। पुलिस ने घायल को सीएचसी फतेहाबाद भेजा, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। सैदपुर निवासी लोटन सिंह की गांव में परचून की दुकान है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक उनकी दुकान पर आया और उधार बीड़ी का बंडल मांगने लगा। मना करने पर युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लोटन पक्ष के राहुल के हाथ में गोली लगी। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि दुकान से सामान लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। एक युवक घायल हुआ है, जिसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। गोली किसी को नहीं लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें