फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घेवर खरीदने पर विवाद, युवक को बेरहमी से पीटा

आगरा के बाह में खेड़ा राठौर के नंदगवा में रक्षाबंधन पर घेवर खरीदने पर हुए विवाद के बाद ग्राहक को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है।महुआशाला के बाबू देवा की ओर से खेड़ा राठौर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 12 बजे रक्षाबंधन के लिए नंदगवा में घेवर लेने गया था। तभी हरिचंद बोस गाली गलौज कर बोला कि यहां से घेवर लेकर खाएगा। कहीं से भी घेवर खरीदने की बात कहने पर आग बबूला हो गया और मारपीट करने लगा। चीख पुकार पर भीड़ आकर बचाने लगी ताे कहने लगा कि छोड़ दो, जान से मार दूंगा। पिटाई से सिर फूट गया है। बीच बचाव के दौरान अपनी जान बचाकर थाने पहुंचे बाबू देवा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें