फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूडीआईडी कार्ड स्कैन करके मिलेगा दिव्यांग यात्रियों को टिकट

रोडवेज बसों में सफर करने वाले दिव्यांग यात्रियों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा और आसान हो गई है। परिचालक यात्री के यूडीआईडी कार्ड पर बने क्यूआर कोड को टिकट मशीन से स्कैन करना होगा। इसके बाद मशीन खुद मुफ्त टिकट की संख्या तय करेगी और शून्य का टिकट जारी हो जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि परिचालक पहले यात्री के बस में चढ़ने और उतरने के स्थान की जानकारी मशीन में दर्ज करेगा। मशीन दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर मुफ्त टिकटों की संख्या तय करेगी। 40 से 80 प्रतिशत दिव्यांगता पर एक और 80 प्रतिशत से अधिक होने पर दो मुफ्त टिकट जारी होंगे। इन टिकटों का अलग रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन नहीं होने पर मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें