फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राहगीर की मौत के बाद भी नहीं बदला हाईवे पार करने का ढंग

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:40 PM IST

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार को संजय निषाद की सड़क हादसे में मौत के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया। हादसे के कुछ देर बाद ही नेशनल हाईवे-19 पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे जान जोखिम में डालकर एक लेन से दूसरी लेन तक जाते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन कई लोग सुरक्षा रेलिंग फांदकर शॉर्टकट से हाईवे पार करते रहे। रामबाग और ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाईवे पार करते समय पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। करीब एक साल पहले स्थानीय लोगों ने सुरक्षित पैदल रास्ते की मांग को लेकर धरना दिया था। क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने फुट ओवरब्रिज बनवाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इसके बावजूद अब तक फुट ओवरब्रिज नहीं बन सका है। हाईवे और सर्विस रोड के बीच रेलिंग तो लगा दी गई लेकिन सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग नहीं बनाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें