फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में कार-बाइक की भिड़ंत, तीन लोग घायल

आगरा के फतेहपुर सीकरी में शाहकुली तिराहे पर शनिवार सुबह कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार आगरा गेट की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही कार शाहकुली तिराहे पर बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर कार को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। घायलों की पहचान मुकेश पुत्र शुगर सिंह, भूपेंद्र पुत्र शुगर सिंह और रेखा पत्नी मुकेश, निवासी दाउदपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें