फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेलवे लाइन पर मिला काॅल सेंटर कर्मी का शव, आत्महत्या की आशंका

Arun Parashar Updated Thu, 03 Sep 2026 11:55 PM IST

आगरा के सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास रेलवे लाइन पर काॅल सेंटर के कर्मचारी यमन कुमार (24) का शव पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। रेलवे लाइन के पास ही स्कूटी खड़ी थी, मोबाइल भी पड़ा हुआ था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लोहामंडी के खातीपाड़ा निवासी यमन पदम प्लाजा में संचालित एक काॅल सेंटर में काम करते थे। बुधवार को उन्हें सैलरी मिली थी। रात 9:30 बजे स्कूटी लेकर घर से निकल आए। परिजन ने देर तक घर नहीं आने पर फोन किया। मगर मोबाइल स्विच ऑफ था। बृहस्पतिवार तड़के तकरीबन 4 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने मोबाइल से पहचान कर परिजन को बताया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है जबकि सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं परिजन का कहना है कि आत्महत्या करने की वजह वजह समझ में नहीं आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें