फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेवली बांध किनारे मिला महिला का मिला शव, पहचान नहीं

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के गांव मेवली स्थित बांध के किनारे शनिवार को एक महिला का शव मिला। दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने बांध के किनारे करीब 40 वर्षीय महिला का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी। जगनेर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन गांव व आसपास के लोग पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला गहरे काले रंग का सलवार पहने हुए है। दोनों पैरों में काला धागा बंधा है। दोनों हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहने हुई है। पुलिस ने बताया शव कई दिन पुराना लग रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें