फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैंककर्मी का आईफोन लूटने वाले दो गिरफ्तार

आगरा। शास्त्रीपुरम में रहने वाले पीड़ित ने 16 दिन बाद आईफोन लूट की शिकायत सिकंदरा थाने में की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 48 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आईफोन बरामद कर लिया। दोनों आरोपी आवास विकास कॉलोनी के हैं। सी ब्लॉक, शास्त्रीपुरम निवासी देवेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि वह बैंक में कार्यरत हैं। 24 अगस्त की रात टहलने निकले थे। एकता मॉल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश आईफोन छीन ले गए। व्यस्तता की वजह से उन्होंने 8 सितंबर को शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सिकंदरा पुलिस की टीम ने 9 सितंबर को घटना में शामिल दोनों आरोपी भानू और ऋषभ उर्फ दिव्यांश को सुनारी चौराहे के पास गिरफ्तार किया। आईफोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें