फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के निधिवन में प्रकटे ठाकुर बांकेबिहारी लाल, तीर्थनगरी में छाया उल्लास, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Updated Sat, 19 Dec 2020 04:41 PM IST

वृंदावन में जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी लाल के प्राकट्योत्सव की धूम है। शनिवार सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर और निधिवन में भव्य सजावट की गई है। ठाकुरजी के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी है। ठाकुरजी के सेवानुरागी गोस्वामी समाज द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी लाल के प्राकट्योत्सव पर संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास की साधनास्थली निधिवन में प्रातकाल से ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया। सेवायत गोस्वामीजन द्वारा दूध, दही, मधु, घी, गंगा-यमुना जल से महाभिषेक कर सुगंधित इत्र द्रव्यों से सेवा की गई। विविध प्रकार के भोग प्रसाद अर्पित कर महाआरती उतारी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें