आया तूफान, नाम है ‘ट्वीटस्ट्रॉम्स’, अब चाहे जितना बड़ा ट्वीट करो

ट्विटराटीज के लिए खुशखबरी है। ट्विटर ने अपना नया फीचर ‘ट्वीटस्ट्रॉम्स’ पेश किया है। ‘ट्वीटस्ट्रॉम्स’ के जरिए आप अपने ट्वीट्स की एक थ्रेड लाइन बनाकर उन्हें ट्वीट कर सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि अब आप लंबे से लंबा ट्वीट भी एक बार में कर सकते हैं। इससे पहले माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ट्वीट करने के कैरेक्टर्स की गिनती बढ़ाकर 280 कर दी थी। नए फीचर ‘ट्वीटस्ट्रॉम्स’ के लिए आपको अपना ट्विटर एप्प अपडेट करना होगा जिसे करीब एक हफ्ते बाद से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके बाद आपको "add another tweet" यानी एक और ट्वीट जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा साथ ही "show this thread" यानी इस ट्वीट लाइन को दिखाए का ऑप्शन भी नजर आएगा।