ये ऐप्स फेसबुक को पहुंचा रहीं आपकी हर जानकारी!

फेसबुक पर लगे यूजर्स का डाटा बेचने का आरोप अभी धुंधला भी नहीं हुआ था कि उसपर एक और आरोप लग गया है। इस बार फेसबुक पर डाटा चुराने का आरोप लगा है। ब्रिटेन की संस्था चैरिटी प्राइवेसी इंटरनेशनल ने काओस कंप्यूटर कांग्रेस में एक रिपोर्ट पेश की है।