संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। ब्लॉक जखौरा के विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को ग्राम देलवारा स्थित खेल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें दौड़, पीटी, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।