उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को दो दिन के दाैरे पर शिमला पहुंचे। पहले उनका गुरुवार को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम था। उप राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकाॅप्टर में शिमला के अनाडेल पहुंचे। इसके बाद राजभवन के लिए रवाना हुए। उप राष्ट्रपति के दाैरे को देखते हुए 11:00 से दोपहर करीब 12:00 बजे तक अनाडेल-विधानसभा (विस) और शिल्ली चौक-ओक ओवर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। 7 जून को वह डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में एक संवाद कार्यक्रम में धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगे।