रैली में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया और आम जनमानस को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुन्नी जेश वर्मा की ओर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों सहित सभी प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। रैली पीएम श्रीराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार सुन्नी, नया बस स्टैंड, होते हुए पुनःविद्यालय परिसर में पहुंची, जहां इसका सफल समापन किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार सुन्नी सुनील चौहान, नायब तहसीलदार सुन्नी, तहसील कल्याण अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी, प्रधानाचार्य पीएम श्री स्कूल सुन्नी, अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।