राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के बहुउद्देशीय हॉल में सोमवार को अंडर-19 स्टेट और ओपन शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी शतरंज क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश और जिला शिमला के शतरंज संगठनों की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। आयोजकों के अनुसार, गर्ल्स वर्ग में 26, जबकि बॉयज और ओपन वर्ग में 66 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। दो दिवसीय चैंपियनशिप में खिलाड़ी अपनी चालों, रणनीति और एकाग्रता के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन दो दिनों तक किया जाएगा। इसके परिणाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों को प्रतियोगिता के नतीजों का इंतजार है।