फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: आठवें नवरात्र पर तारादेवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पार्किंग तक पहुंचीं श्रद्धालुओं की कतारें

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को शहर के प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के कपाट सुबह करीब 6 बजे खुलने से पहले ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 8 बजे के बाद दर्शन के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर करीब 1 बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए लगी कतारें मंदिर न्यास के कार्यालय से होते हुए पार्किंग तक पहुंच गई थीं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया था, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके। मां तारादेवी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर तारादेवी मंदिर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं और अन्य आगंतुकों को खरीदारी तथा मेले का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें