फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: तहबाजारी कार्रवाई के खिलाफ सीटीओ चौक पर धरना, बोले- पहले जगह दो फिर हटाओ

Ankesh Dogra Updated Mon, 24 Aug 2026 12:03 PM IST

तहबाजारियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को शहर के तहबाजारियों ने सीटू के बैनर तले सीटीओ चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम की ओर से की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मांग की कि उन्हें हटाने से पहले उचित स्थान उपलब्ध करवाया जाए और वहां व्यवस्थित तरीके से शिफ्ट किया जाए। तहबाजारियों का कहना है कि उनके कारोबार से बड़ी संख्या में परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है। ऐसे में लगातार कार्रवाई और सख्ती से उनके सामने आजीविका का संकट पैदा हो रहा है। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि तहबाजारियों को हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए और उनके पुनर्वास के लिए ठोस योजना तैयार की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे शहर को व्यवस्थित रखने और अतिक्रमण मुक्त बनाने के प्रयासों के खिलाफ नहीं हैं। उनका कहना है कि नगर निगम को कार्रवाई के साथ तहबाजारियों की आजीविका का भी ध्यान रखना चाहिए। सीटू नेताओं ने मांग की कि निगम पहले तहबाजारियों के लिए वैकल्पिक स्थान तय करे, वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए और उसके बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाए। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए तहबाजारियों को हटाना उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा करने जैसा है। धरने पर बैठे तहबाजारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम की ओर से सख्ती जारी रखी गई और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने रोजगार और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने नगर निगम से बातचीत कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें