फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: प्रदर्शनी में चित्रकला और क्राफ्ट वर्क ने आकर्षित किया दर्शकों का ध्यान

शिमला के के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में आयोजित समूह कला प्रदर्शनी में चित्रकला और क्राफ्ट वर्क दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। शिमला अटेलिएर की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में आठ कलाकारों की करीब 80 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। इसमें दर्शकों को मूर्तिकला से लेकर प्रिंटमेकिंग तक कला के विभिन्न रूपों को एक ही छत के नीचे देखने का अवसर मिल रहा है। चित्रकार विकास रॉ ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ दर्शकों के साथ संवाद स्थापित करना और कला के प्रति रुचि बढ़ाना है। इसमें सभी कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता, व्यक्तिगत सोच और कलात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से अलग-अलग विषयों और माध्यमों को अभिव्यक्त किया है। इसमें भाग लेने वाले कलाकारों में आयुष, विरजुन, संदीप, दिव्या, हर्षिता, पल्लवी और अमिता शामिल है। यह प्रदर्शनी 31 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें